सोनहा। अनियमितता के आरोप में उपजिलाधिकारी भानपुर ने राशन की एक दुकान को निलंबित कर दिया है। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के दुकानदार के खिलाफ पचास से ज्यादा कार्ड धारकों ने एसडीएम भानपुर को शिकायती पत्र देकर कोटेदार विमला देवी के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक कुलभूषण श्रीवास्तव व राजस्व निरीक्षक सुबाष चौबे ने दुकान की जांच की थी। कोटेदार के खिलाफ कई अनियमितता पाई गई थीं रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गई थी। डीएम ने इसकी जांच बीडीओ सल्टौआ अनिल यादव से कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसडीएम हिमांशु कुमार ने पड़री के कोटे की दुकान को निलंबित करते हुए बगल के गांव केवटाखोर में अटैच कर दिया है।