फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेकअप व कलात्मकता के क्षेत्र में राशि ने लहराया परचम

Mon, 25 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनी इंटरनेशनल यंगेस्ट मेकअप और हेयर आर्टिस्ट ऑफ द ईयर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। काइट्स क्राफ्ट प्रोडक्शन की तरफ से 17 दिसंबर 2023 को दिल्ली के एक होटल में इंटरनेशनल यंगेस्ट मेकअप और हेयर आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का आयोजन हुआ। जिसमें राशि श्रीवास्तव को इंटरनेशनल यंगेस्ट मेकअप और हेयर आर्टिस्ट ऑफ द ईयर 2023 से नवाजा गया। राशि का जन्म 2004 में जिले के ग्राम जखनी में हुआ था, यह एक अग्रणी मेकअप आर्टिस्ट और हेयर आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने सौंदर्य और फैशन उद्योग में एक महत्वपूर्ण पहचान बनाई है।
विज्ञापन

पिता इं. मनोज कुमार श्रीवास्तव और माता रमा श्रीवास्तव गृहणी हैं। मेकअप और कलात्मकता के प्रति राशि का जुनून बहुत कम उम्र में ही स्पष्ट हो गया था।
राश ने बताया की मैं हमेशा से मनोरंजन उद्योग में अभिनेताओं, गायकों और उद्योग की अन्य मशहूर हस्तियों के लिए एक मेकअप कलाकार के रूप में काम करने के लिए उत्सुक थी। मेरा मानना है कि यहां एक मेकअप कलाकार के रूप में काम करने से मुझे कुछ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें