नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बसहवा के पास दिखा बारसिंघा-स्रोत सोशल मीडिया
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसहवा गांव के निकट एक दुर्लभ प्रजाति का हिरण दिखाई देने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। हिरण को खुले क्षेत्र में घूमते देख राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हिरण कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास दिखाई दिया, जिसके बाद वह पास के खेतों और झाड़ियों की ओर चला गया। दुर्लभ वन्यजीव को देखने के लिए ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से उसकी तस्वीरें और वीडियो भी बनाए। हालांकि प्रजाति की आधिकारिक पुष्टि वन विभाग ही कर सकेगी। वन विभाग को मामले की जानकारी दी। संवाद