फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल में रहने वाली युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ननिहाल में रहने वाली युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म
विज्ञापन

शोर मचाने पर भागा आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस
दुबौलिया (बस्ती)। ननिहाल में रह रही एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने गांव के ही रहने वाले आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दुबौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल है। वहां वह करीब दस साल से रह रही है। युवती का आरोप है कि 28 अगस्त की रात में वह कमरे में सो रही थी। इस दौरान गांव का रहने वाला युवक उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। दुबौलिया के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें