बस्ती। शादी की झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हो गई तो शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
तहरीर के अनुसार, कप्तानगंज क्षेत्र के प्रिंस व उसके भाई पर आरोप है कि दोनों ने पहले युवती को शादी का झांसा दिया। इसके बाद प्रिंस उससे मिलने लगा। इसी बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और वह गर्भवती हो गई। आरोप है कि प्रिंस ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। संवाद