पैकोलिया। क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अनुसूचित जाति की है।
पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी अनीश चौधरी करीब छह माह से शादी का झांसा देकर उसकी पुत्री का यौन शोषण करता रहा और अश्लील वीडियो बना ली। 17 जुलाई को आरोपी ने अपने मित्र अमित चौधरी को बुलाया और किशोरी से कहा कि उसके साथ भी संबंध बना ले। जब किशोरी ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली दी। इसके बाद दोनों युवक उसका हाथ पकड़ कर गन्ने के खेत में ले जाने लगे। शोर मचाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते भाग निकले। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद