फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाग में बेहोश कर किशोरी से दुष्कर्म

Sun, 14 Apr 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना बुधवार की बताई जा रही है, बेहोश कर रेप करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। यूकेलिप्टस के बाग में गई किशोरी को बेहोश कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार देर शाम की है।
परिजनों के अनुसार, घटना के घंटों बाद किशोरी अर्धनग्न अवस्था में बेहोशी की हालत में मिली थी। पीड़िता का आरोप है कि छावनी थाने में सुनवाई न होने पर सीओ हर्रैया से मामले की शिकायत की गई। आरोप है कि बुधवार शाम बाग में गई किशोरी को एक युवक ने कुछ सुंघा कर दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवक किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

तीन घंटे बाद परिजनों को बाग में किशोरी अर्धनग्न और अचेत अवस्था में मिली थी। घटना के बाद स्थानीय थाने पर तैनात किसी सिपाही को परिवार के लोग शिकायती पत्र देकर चले गए थे। कार्रवाई न होने पर घटना के तीसरे दिन पीड़िता के भाई ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र दिया। सीओ हर्रैया अशोक मिश्रा ने बताया कि प्रकरण को संज्ञान में लेकर कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी क़ो निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें