फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा युवक पर झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादीशुदा युवक पर झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रहने वाले शादीशुदा युवक ने स्नातक की छात्रा को झांसा देकर फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि छात्रा ने जोर जबरदस्ती का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से गौर थाना क्षेत्र की रहने वाली बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने तहरीर दी कि वह शहर के एक मोहल्ले में अपनी बहन के साथ रहती है। इस दौरान कप्तानगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला शादीशुदा आशीष जो वर्तमान में शहर की एक कॉलोनी में रहता है। उसके संपर्क में आया। इसने शादी की बात छिपाकर आरोप है कि सोलह दिसंबर 2021 को युवती को शहर की एक मोहल्ले में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसे मारपीट कर जानमाल की धमकी भी दी। कोतवाली एसएसआई योगेन्द्रनाथ ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें