फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बनाया चार वर्ष तक संबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय युवती के साथ गांव का एक युवक चार वर्षों से शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा। बहला फुसलाकर उसने युवती के गहने व 50 हजार रुपये भी ले लिए। शादी का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया। वह जानमाल की धमकी भी देने लगा। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो बात थाने पहुंची और पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर गांव के ही अभिषेक पांडे के विरुद्ध दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें