फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर देकर बताया था कि गांव के ही रहने वाले संजय यादव से उसकी दोस्ती हो गई थी। उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती की। वह गर्भवती हो गई। उसके बाद युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया। सात माह का बच्चा पेट में पलने के बाद संजय उसे इलाज कराने के बहाने शहर के एक नर्सिंग होम में ले आया। आरोप है कि वहां कोई दवा खिला दी गई। उसके बाद उसने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि आरोपी ने नवजात का गला दबाकर उसे मार डाला और शव को ले जाकर कहीं फेंक दिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर पीड़िता ने विरोध जताया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके उसे अपमानित किया। साथ ही उसे घर से भगा दिया। आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता को फर्जी मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी गई। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी संजय के अलावा उसकी माता व पिता समेत पांच लोगों पर एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें