छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
सोनहा (बस्ती)। छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की भाई की तहरीर पर गांव के ही आरोपी रितेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में छठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय बालिका को 27 अगस्त को गांव का रितेश उस समय बहला-फुसलाकर लेकर चला गया था। दूसरे दिन घर पहुंची बालिका ने रितेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।