बस्ती। लालगंज पुलिस ने मारने के दौड़ाने व धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के बैसिया कला निवासी संजय ने तहरीर दी है कि विपक्षी ग्राम सभा में विकास कार्य कराने के लिए कमीशन मांगते हैं। पैसे न देने पर डीएम व सीडीओ को प्रार्थना पत्र देते हैं। गांव के कुछ लोगों के सामने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। एतराज किया तो मारने के लिए दौड़ा लिया और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने बताया कि पुलिस ने गांव के अखिलेश यादव समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरसा गांव में भूमि विवाद में हुई मारपीट में दीनानाथ की तहरीर प गुलाबचंद्र समेत आठ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद