फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सोने की लॉकेट वाला डिब्बा ले भागे उचक्के

Wed, 23 Oct 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाल्टरगंज। देईपार पड़ाव स्थित आभूषण की दुकान से उचक्के झांसा देकर सोने की लॉकेट वाला डिब्बा लेकर चलते बने। महिला दुकानदार व उसके बेटे को उचक्कों के जाने के बाद भनक लगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व हुलिये के आधार पर छानबीन में जुटी है।
दुकानदार किरन वर्मा पत्नी धनश्याम निवासी वाल्टरगंज कस्बा ने जानकारी होने पर तत्काल घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने थानाध्यक्ष को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पहुंचे थानाध्यक्ष तथा एसओजी प्रभारी ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

दुकानदार के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे दो युवक घनश्याम ज्वैलर्स की दुकान पर पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे इसी दुकान से ऊं. वाला लाॅकेट दो हजार में खरीद कर ले गए थे।
मंगलवार को सुबह उसे वापस करने की बात कर कान का टॉप्स लिया। दुकानदार किरन वर्मा के पुत्र सत्यम को बातों में उलझाकर सोने के लॉकेट के डिब्बे को उठा लिया। खरीदे गए सामान का चार हजार रुपये नगद भुगतान कर दुकान से करीब सौ मीटर की दूरी पर खड़ी बाइक से वे बस्ती की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन

उचक्कों के जाने के पांच मिनट बाद दुकानदार ने सामान का मिलान किया तो 155 ग्राम 720 मिली ग्राम सोने के रखे लाॅकेट का डिब्बा गायब था। 200 मीटर बस्ती की तरफ एक दुकान के कैमरे में दोनों युवक जाते दिखाई दे रहे हैं।
प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार साहनी ने बताया कि दुकानदार से पूछताछ में मिली जानकारी तथा सीसीटीवी कैमरे की मदद से उचक्कों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें