भानपुर। मोहर्रम के मद्देनजर रामनगर कर्बला पर लगने वाले मेले के लिए शनिवार को सफाई कराई गई। एडीओ पंचायत शिवकुमार लाल ने बताया कि मेला स्थल की सफाई के लिए ब्लाक की तीन न्याय पंचायतों से 62 सफाई कर्मियों की टीम लगाई गई थी। शीघ्र ही गांवों में भी कर्बलों और अन्य मेला स्थलों की सफाई के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस मौके पर राजेश कुमार के साथ, हरिराम, धर्मराज, अमृतलाल, रामअनुज, मो.शाजिद, अनारकली, सूर्यमती, सुशीला आदि मौजूद रहे। संवाद