फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रामलीला मंचन के लिए तैयार हुए 650 स्कूली बच्चे

Thu, 12 Oct 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रामलीला की तैयारी करते स्कूली  बच्चें।
विज्ञापन
प्रतिदिन अलग-अलग टोलियों में अपनी भूमिका प्रस्तुत करेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सनातन धर्म संस्था की ओर से चतुर्थ बार आयोजित होने वाले श्री रामलीला के मंचन के लिए जिले के 20 विद्यालयों के 650 बच्चों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। श्री रामलीला उत्सव में बच्चे प्रतिदिन अलग-अलग टोलियों में अपनी भूमिका प्रस्तुत करेंगे। प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित लीलाओं का मंचन इन्हीं बच्चों के माध्यम से होगा।
बस्ती क्लब में 26 अक्तूबर से चार नवंबर तक चलने वाले श्री रामलीला मंचन में प्रति विद्यालयों की टोलियों को अलग-अलग तिथियों में रामकथा का सजीव मंचन करना है। विद्यालयवार कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसमें हिस्सा लेने वाले बच्चों को संबंधित पात्र की भूमिका निभाने के लिए प्रशिक्षित कर पूर्वाभ्यास भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति के सदस्य सुशील मिश्र ने बताया कि समिति की ओर से सभी विद्यालयों में प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण कर लिया गया है। बच्चों को नियमित रूप से पूर्वाभ्यास भी कराया जाएगा। जिला प्रशासन, नगर पालिका, पुलिस, अग्निशमन आदि विभागों को पत्र भेजकर सहयोग का अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि 26 अक्तूबर से होने वाली श्री रामलीला महोत्सव में महिलाओं-पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। ठंड से बचने के लिए अलाव की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें