फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नेपाल से पैदल चल दिए रामलला के दर्शन करने

Sat, 20 Jan 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- रुधौली कस्बे में फूल बरसा कर तीन श्रद्धालुओं का हुआ स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन करने बिहार व पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर रहे हैं। आए दिन रामभक्तों की टोली हाईवे से गुजरती हुई दिख जाएगी। सबके मुख में बस श्रीराम का नाम है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नेपाल के कपिलवस्तु निवासी सुजीत थापा, नंदिता व मुन्नी पैदल अयोध्या की यात्रा करते दिखे। यह देखकर कस्बे हलचल मच गई। जानकारी होते ही रामदूत उनके पास पहुंचे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने फूल बरसा कर तीनों का स्वागत किया। भगवा वस्त्र भेंट देकर सूक्ष्म जलपान कराया। सुजीत ने बताया कि रामलला अब अपने घर में निवास करेंगे। विश्व कल्याण की कामना लेकर उनके दरबार में अर्जी लगाने जा रहा हूं। पूरी यात्रा पैदल ही करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें