बस्ती। जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज ओड़वारा के प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को कराया गया। डीआईओएस की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक विकास चंद्र श्रीवास्तव की देखरेख चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें विनोद कुमार मिश्र को अध्यक्ष, रामचंद्र पांडेय को प्रबंधक/ मंत्री निर्वाचित किया गया। इसके अलावा ईश्वर चंद्र पांडेय उपाध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद प्रबंध समिति का गठन किया गया। इसमें सत्य प्रकाश पांडेय, अमल प्रकाश, सुनील कुमार, उपेंद्र कुमार, नागेंद्र पांडेय सदस्य चुने गए। संवाद