फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जयपुर से घर पहुंचा राम सागर का शव, मची चीख-पुकार

Wed, 17 Jul 2024 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार को सड़क हादसे में हुई थी राम सागर की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज(बस्ती)। जयपुर में सड़क हादसे में राम सागर की मौत हो गई थी। उसका शव मंगलवार को तड़के तीन बजे पैतृक गांव ओझागंज लाया गया। शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
जवान बेटे का शव देखकर मां बेहोश हो जा रही थीं। वहीं बड़े भाई पंकज की सिसकियां रुक नहीं रही थी। राम सागर अपने घर का इकलौता कमाउ लड़का था। आर्थिक तंगी के हालात को ठीक करने के लिए वह जयपुर में रोजगार करता था, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।
विज्ञापन


घर पर बड़ा भाई पंकज और मां रहती थी। पिता राम मिलन की कई साल पहले मौत हो गई थी। राम सागर के शव से लिपट कर सभी रो रहे थे। परिजनों की चीख सुनकर हर किसी की आंखें भर आईं। परिजनों ने शव काो मनोरमा नदी के सूरदास घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि कप्तानगंज क्षेत्र के ओझागंज के रहने वाले राम सागर गुप्ता जयपुर (राजस्थान) में रहकर पेट्रोल पंप पर छाजन लगाने का काम करता था। उसके साथ गांव के और युवक भी रहते थे। इन दिनों वह जयपुर के भरतपुर रोड पर छाजन लगाने का काम कर रहा था। रविवार की रात 8 बजे वह सड़क पार कर रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया, जिसमें राम सागर की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें