फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईवे बन रहा राम पथ... अयोध्या जाएंगे वर्मा, रंगून, मसकट तक के श्रद्धालु

Thu, 18 Jan 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या सीमा तक चमकाया जा रहा हाईवे, पेट्रोल पंपों पर भी बनाई जा रही व्यवस्था
विज्ञापन

अतिथियों के ठहरने के लिए होटल, ढाबा, लॉज भी रखे जाएंगे खाली, हो रही जॉच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम लला के नव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर गोरखपुर वाया बस्ती अयोध्या तक का हाईवे राम पथ बनता जा रहा है। इस रास्ते वर्मा, रंगून, मसकट, इंडोशिया, नेपाल, थाईलैंड आदि देशों से पहुंचने वाले श्रद्धालु अयोध्या जाएंगे। विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के श्रद्धालुओं का आना 19 और 20 जनवरी से शुरू हो जाएगा। यह लोग कुशीनगर और गोरखपुर एयरपोर्ट से हाईवे के जरिए सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचेंगे। इनके आतिथ्य सत्कार में बस्ती भी सजधजकर तैयार हो रही है।
कमिश्नर, डीएम, आईजी, एसपी खुद व्यवस्था चाक चौबंद रखने की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बस्ती से लेकर अयोध्या सीमा तक हाईवे के दोनों किनारों की सफाई कराई जा रही है। विभिन्न विभागों का समन्वय बनाकर हाईवे पर सुंदरतम दृश्य संजोए जा रहे हैं। सड़क के किनारे दीवारों एवं भवनों पर बड़े-बड़े अक्षरों में मानस की चौपाई अंकित कराई जा रही हैं। राम दरबार के चित्र भी लगाए गए जा रहे हैं, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को 60 किमी पहले से ही अयोध्या के करीब पहुंचने की अनुभूति होने लगे।
विज्ञापन

...
इन विभागों को मिली हाईवे संवारने की जिम्मेदारी
एनएचएआई के जिम्मे हाईवे के दोनों लेन को चमकाने की जिम्मेदारी है। सभी गड्ढों को भरकर सड़क को बिल्कुल नए रूप में चमकाया जा रहा है। पंचायत राज विभाग एवं राह में पड़ने वाले नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों की मदद से हाईवे की नियमित सफाई कराई जा रही है, ताकि सड़क पर कहीं गंदगी न दिखे। इसके अलावा व्यवस्था दुरुस्त करने में संस्कृति विभाग, पर्यटन आदि विभागों की भी मदद ली जा रही है।

पेट्रोल पंपों पर रहेगी सभी आवश्यक सुविधाएं
हाईवे पर पड़ने वाले पेट्रोल पंपों पर भी सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके लिए संबंधित एसडीएम लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। सभी पंपों पर शुद्ध पेयजल, शौचालय, शेड आदि की व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

होटल, ढाबों पर रहेगी विशेष सफाई
हाईवे के किनारे संचालित होटल, ढाबा, लॉज के सामने विशेष सफाई रहेगी। होटल संचालकों को गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। हिदायत दी गई है आसपास गंदगी कतई न होने पाए। ढाबा और रेस्टोरेंट के अंदर भी विशेष सफाई के साथ व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके अलावा बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए ठहरने के भी उत्तर इंतजाम किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने होटल संचालकों को ठहरने के लिए जगह खाली रखने के निर्देश दिए हैं।
-
19 जनवरी से बंद हो जाएगा भारी वाहनों का संचलन
बस्ती से अयोध्या के बीच भारी वाहनों का संचलन एक दिन बाद 19 जनवरी से पूरी तरह बंद हो जाएगा। छोटे वाहनों का आवागमन अभी विचाराधीन है। इस अवधि में बस्ती से अयोध्या तक विदेशों से आने वाले श्रद्धालु अवध तक की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन

-
विदेशों से आने वाले श्रद्धालु बस्ती में भी रूक सकते हैं। इसलिए होटल और लॉज को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा हाईवे की विधिवत सफाई कराई जा रही है। पेट्रोल पंपों पर भी आवश्यक सुविधाओं की जॉच की जा रही है।
गुलाब चंद्र, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें