फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दम घुटने से हुई थी राम पल्टन की मौत

Sat, 31 Aug 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में हुई दम घुटने की पुष्टि, पिता हत्या के आरोप पर अड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनहा। सोनहा क्षेत्र के धवाय गांव के दयालडीह निवासी राम पल्टन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने के कारण दम घुटने से मौत की वजह सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण लटकने की वजह से दम घुटना बताया गया है।

मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे 33 वर्षीय राम पल्टन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी का कहना था कि लड़ाई-झगड़े के बाद वह दूसरे घर में खाना बनाने चली गई थी। जब वापस आई तो पति घर में लगे पाइप में साड़ी के सहारे लटक रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिल्ली से लौटे राम पल्टन के पिता बाबूराम ने पुत्रवधू व उसके मायके वालों पर बदमाश बुलाकर बेटे को जान से मार डालने का आरोप लगाया था। वहीं शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पिता व रिश्तेदार हत्या का केस दर्ज कराने की मांग को लेकर अडिग रहे।
...


पुलिस को सुबह सूचना देने पर भी उठ रहे सवाल
सोनहा। भले ही राम पल्टन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने की वजह दम घुटना मौत का कारण बताया जा रहा हो, मगर यह कहना भी गलत नहीं होगा कि मौत के पहले उसके साथ मारपीट नहीं हुई थी। अब उसकी मौत हत्या है या फिर आत्महत्या यह जांच का विषय है। राम पल्टन के पिता बाबूराम का कहना है कि बदमाशों द्वारा मारपीट में घायल होने के बाद उसके बेटे की मौत हुई है।
विज्ञापन

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि घटना रात करीब 10:30 बजे हुई तो पुलिस को रात में ही क्यों नहीं बताया गया। सुबह जानकारी के बाद जब पुलिस पहुंची तो उसका शव जमीन पर उतारा हुआ मिला, जहां उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें