फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल के अध्यक्ष चुने गए राजेश

Tue, 23 Sep 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल के नवागत पदा​धिकारी
विज्ञापन
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल की मासिक बैठक सोमवार को पचपेड़िया रोड स्थित स्कूल में हुई। अगले सत्र 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से राजेश कुमार ओझा को क्लब का अध्यक्ष और लक्ष्मीकांत पांडेय को सत्र 26-27 के लिए असिस्टेंट गवर्नर के लिए चुना गया। बैठक में अध्यक्ष मनीष सिंह ने सामाजिक कार्यों को किस तरीके से किया जाए कि समाज के अंतिम व्यक्ति को उसका लाभ मिले सुझाव दिया। क्लब के माध्यम से दिव्यांगों की मदद, नेत्रदान या किसी अन्य रूप से मदद को लेकर चर्चा हुई। क्लब की ओर से आगामी दिनों में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य सामाजिक क्षेत्र में पौधरोपण के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। सचिव कलीमुल्लाह खान, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अमरमणि पांडेय, कौशल कुमार पांडेय, आशीष ठुकराल, चार्टर अध्यक्ष मुनीरूद्दीन अहमद, चार्टर सचिव एके पांडेय मौजूद रहे। आगामी सत्र के लिए चुने गए अध्यक्ष तथा असिस्टेंट गवर्नर को उपस्थित सदस्यों ने माला पहना कर स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें