भानपुर। मिशन शक्ति के तहत ग्राम पंचायत कोरियाडीह में राजस्व निरीक्षक सुभाष चौबे व हल्का लेखपाल संतोष चौधरी महिला मुखिया कृषक झिनका देवी पत्नी मेवालाल के घर पहुंचे। झिनका को निशुल्क खतौनी की प्रति उपलब्ध कराई गई। राजस्व निरीक्षक ने आश्वस्त किया कि विभाग से जुड़ी अन्य कोई समस्या होगी तो तत्काल बताएं। राजस्व टीम प्रकरण का निदान करेगी। संवाद