फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। मिशन शक्ति 6.0 के द्वितीय चरण के तहत बृहस्पतिवार को सोनहा पुलिस की टीम ने सोनहा पड़ाव, पचपेड़वा और भानपुर कस्बे में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उपनिरीक्षक विपिन बिहारी वर्मा और महिला आरक्षी मानसी वर्मा ने नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें कानून और पुलिस सहायता के प्रति जागरूक किया।टीम ने महिलाओं और बच्चियों को आपात स्थिति में सहायता के लिए 1090 महिला पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा और 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में बताया। साइबर अपराध से बचाव के लिए किसी के साथ ओटीपी साझा न करने और अनजान लिंक नहीं खोलने की सलाह दी। एंटी रोमियो की टीम भी जागरूक किया। टीम ने महिलाओं और बच्चियों से किसी भी तरह के अपराध के खिलाफ बिना डर आवाज उठाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें