बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से स्वगणना के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और स्वास्थ्य लाभ के लिए आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को स्वगणना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक, खिलाड़ी और स्वयंसेवक अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय खेल कार्यालय के अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को स्वगणना के उद्देश्य और इसके महत्व से अवगत कराया। संवाद