रूधौली में चेयरमैन ने सफाई कर्मियों ने बाटे रेन कोट व अन्य सामान-स्रोत कर्मचारी
रुधौली। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत नगर पंचायत रुधौली में सफाईकर्मियों को रेनकोट, मास्क और ग्लव्स वितरित किए गए। चेयरमैन धीरसेन निषाद ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में सुरक्षा सामग्री बांटते हुए स्वच्छता अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात में सफाईकर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही स्वतंत्रता दिवस से पहले शहीद कीर्तिकार निषाद पार्क, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवगुलाम सिंह स्मारक सहित प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई, चूना छिड़काव और झाड़ियों की कटाई कराने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।