फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बारिश ने दी गर्मी से मिली राहत... सर्विस लेन पर भरा पानी

Wed, 21 Aug 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बारिश के बाद हर्रैया अंडरपास के नीचे भरा पानी।
विज्ञापन
24 घंटे घने बादल छाए रहेंगे, हो सकती है अच्छी बारिश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। मंगवार को सुबह से ही घने बादल छाए रहे। इससे उमस भरी गर्मी से राहत रही। दोपहर बाद हुई बारिश से शाम का मौसम सुहाना रहा। बारिश के कारण गोरखपुर-लखनऊ हाईवे के हर्रैया, महराजगंज, कप्तानगंज, गोटवा व गड़हा गौतम सर्विस लेन में पानी भर गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि 24 घंटे घने बादल छाए रहने व मध्यम बारिश के आसार दिख रहे हैं। नमी 90 प्रतिशत तक रहेगी। हर्रैया संवाद के अनुसार, करीब घंटे भर हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली। मगर, कस्बे में बभनान चौराहे पर फिर पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्कूली बच्चों को चौराहे पर भरे पानी में होकर घरों को जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी के जूते तो किसी के कपड़े भीगने से खराब हो गए। तहसील परिसर और सीओ कार्यालय को जाने वाली सड़क पर भी पानी भर गया। कप्तानगंज संवाद के अनुसार, बारिश के बाद हाईवे के सर्विस रोड पर पानी भर गया। तेनुआ, महराजगंज, कप्तानगंज, गड़हा गौतम, गोटवा आदि सर्विस रोड में बारिश का पानी भर गया। राहगीरों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें