फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छुट्टी के बाद नौकरी पर पहुंचने की जद्दोजहद

Sat, 11 Mar 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- सामान्य टिकट के लिए भी मुंबई दिल्ली जाने वाले लगा रहे लाइन, लंबी दूरी की ट्रेनों में केवल सामान्य टिकट
विज्ञापन

- आरक्षण न मिलने से परेशान हैं यात्री, बसों का ही सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला मुख्यालय से दिल्ली, मुंबई, कानपुर जाने वालों को यात्रा के लिए इन दिनों खासी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। परिवहन निगम की केवल दो बसें दिल्ली जाती हैं, जबकि करीब आधा दर्जन ट्रेन मुंबई व दिल्ली के लिए जाती हैं, जिसमें इन दिनों आरक्षण नहीं मिल पाएगा। क्योंकि इनमें आरक्षण फुल है। ऐसे में अब यात्री सामान्य टिकट के लिए लंबी लाइन लगा रहे हैं।
होली की छुट्टी समाप्त होने के बाद लंबी दूरी तक यात्रा करने वाले शनिवार व रविवार को घर के लिए रवाना होने की योजना बनाए थे। इसी के अनुसार ट्रेनों में आरक्षण भी करा लिया था, मगर जिन लोगों ने आरक्षण नहीं कराया था, वे अब ट्रेन में आरक्षण नहीं पा रहे हैं। ऐसे में सामान्य टिकट से यात्रा करने की मजबूरी हो गई है। टीम ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का जायजा लिया तो बड़ी संख्या में सामान्य टिकट के लिए यात्रियों की लाइन लगी थी।
विज्ञापन

-
अब अवकाश समाप्त हो गया, नौकरी पर पहुंचना आवश्यक
सामान्य टिकट की लाइन लगाए यात्री रुधौली निवासी राम सुरेमन ने कहा कि वे दिल्ली में निजी कंपनी में काम करते हैं। होली में घर आए थे, मगर अब ट्रेन में आरक्षण नहीं मिल रहा है। ऐसे में सामान्य टिकट लेकर यात्रा करेंगे।

मुश्किल झेल मुंबई तक करेंगे यात्रा
हर्रैया निवासी गिरजेश कुमार ने बताया कि उन्हें मुंबई पहुंचना आवश्यक है। कंपनी का फोन आया है कि सोमवार को वहां तैनाती स्थल पर ज्वाइन करना है। सुबह लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में आरक्षण दिखाया, मगर टिकट नहीं मिला। अब लटक कर मुश्किल झेलते हुए मुंबई तक की यात्रा करनी है।

यह है ट्रेन की स्थिति
गोरखपुर से लखनऊ तक जाने वाली इंटरसिटी में शनिवार को 145 वेटिंग रही।
गोरखपुर से लोकमान्य टर्मिनल मुंबई तक जाने वाली गाड़ी संख्या-22537 और 20104 में 27 मार्च तक जगह नहीं है। केवल वेटिंग में ही टिकट मिलेगा।
बरौनी से बांद्रा तक जाने वाली गाड़ी संख्या-19038 में चार अप्रैल तक जगह नहीं है। सहरसा से नई दिल्ली तक जाने वाली गाड़ी संख्या-12553 वैशाली सुपरफास्ट में 11-12 मार्च को जगह नहीं है। इसके बाद वेटिंग में टिकट मिलेगा। गोरखपुर से भठिंडा तक चलने वाली गाड़ी संख्या-12555 गोरखधाम एक्सप्रेस और रक्सौल से आनंद बिहार टर्मिनल तक चलने वाली गाड़ी संख्या-15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस में मार्च में आरक्षण संभव नहीं है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या-15797 आम्रपाली एक्सप्रेस में भी दो अप्रैल तक जगह नहीं है।

दिल्ली व मुंबई की प्रमुख ट्रेनों में मार्च के अंत जगह नहीं है। सभी में लंबी वेटिंग चल रही है।
-अशोक कुमार पाठक, मुख्य आरक्षण पर्वेक्षक
-
रोडवेज से दिल्ली जाने के लिए दो बसें लगाई गई हैं, मगर यहां मुंबई के लिए कोई बस नहीं है। लखनऊ, कानपुर जाने के लिए 40 बसें लगाई गई हैं। दो नई बसें भी लखनऊ तक यात्रियों को लेकर जा रही हैं।

-आयुष भटनागर, एआरएम, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें