फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के बीच शव मिला,मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के बीच शव मिला,मचा कोहराम
विज्ञापन

साऊंघाट। लखनऊ-गोरखपुर रेलखंड के बहेरिया चौराहे से 100 मीटर पूर्व वाल्टरगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दोनों ट्रैक के बीच शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुटी। कुछ ही देर में पहचान बहेरिया निवासी रामू उर्फ परवीन के रूप में की गई। चचेरे भाई शिव बालक ने शिनाख्त की। इसी बीच मृतक की मां उर्मिला भी पहुंची और दहाड़े मारकर रोने लगी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना पर आ गयी। घटना से पिता सन्तराम, भाई अमित, श्यामू, माता उर्मिला, मृतक की पत्नी गुड़िया, बेटे अनुराग छह वर्ष, तीन माह के लड़के, भाई सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार शाम छह बजे से ही गायब था। उसकी साइकिल का भी कुछ पता नही चल रहा है। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे ग्रामीणों द्वारा शव मिलने की सूचना पर जाकर देखा तो परवीन बेटे का शव निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें