फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेल यात्रियों को अब स्टेशन पर मिलेगा ठंडा पानी

Sun, 14 Apr 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के चलते रेल प्रशासन की ओर से प्लेटफार्म पर लगा मशीन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती।भीषण गर्मी को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को शुद्ध ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती सहित कई रेलवे स्टेशनों पर वाटर वेडिंग मशीन लगाई गई है। जहां रेल यात्रियों को किफायती दरों पर शुद्ध आरओ से ठंडा पानी पीने को मिलेगा।

अब रेल यात्रियों को स्टेशनों पर पीने के पानी को लेकर भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती, खलीलाबाद,गोरखपुर,गोंडा और लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर गर्मी का मौसम देखते हुए अच्छी पहल की गई है। जहां कम पैसे में आरओ का ठंडा पानी प्लेटफार्म पर आसानी से मिल जाएगा। रेल यात्रियों को किफायती दर पर 300 एमएल पानी मात्र तीन रूपये में मिलेगा। आधा लीटर पानी बोतल सहित पांच रुपये में, एक लीटर पानी चार रुपये में दो लीटर पानी आठ रुपये में जबकि बोतल सहित 12 रुपये में, इसी तरह पांच लीटर पानी 20 रुपये में बोतल सहित 25 रुपये में यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट



स्टेशनों पर भीषण गर्मी के चलते ट्रेनों के आने पर पानी को लेकर यात्रियों की काफी भीड़ हो जाती है।जिसको देखते हुए रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्यूरीफाइड आरओ लगाया गया है। जहां यात्रियों को किफायती दरों में आसानी से ठंडा पानी मिलेगा।
महेश गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें