फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने दो क्रॉसिंग बंद करने का निर्णय लिया

Mon, 07 Mar 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे मानव रहित फाटक को बंद करने जा रही है। इस कड़ी में गोंडा और गोरखपुर स्टेशनों के मध्य टिनीच और गौर के मध्य दो क्रॉसिंग को लिया गया है, इसके लिए बस्ती के डीएम से अनुमति मांगी गई है। दोनों क्रॉसिंग के बंद करने कारण बढ़ती दुर्घटनाओं और रेल गाड़ियों की बढ़ रही संख्या को बताया गया है। साथ ही रेल संरक्षा को भी एक बड़ा कारण बताया गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ पीके सिंह की ओर से डीएम को भेजे गए पत्र में गोंडा और गोरखपुर रेलवे स्टेशनों के बीच पड़ने वाले समपार संख्या 211 और 216 को बंद करने के निर्णय से अवगत कराते हुए कहा गया है कि दोनों समपार को सड़क मार्ग से जोड़ने के बाद बंद कर दिया जाएगा।

डीएम से इसके लिए अनुमति मांगी गई है। डीएम को बताया गया कि वर्तमान में रेल गाड़ियों की संख्या एवं मालगाड़ियों के यातायात में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसके चलते मानवरहित फाटकों को बनाए रखना रेलवे संरक्षा की नजर से ठीक नहीं है।
विज्ञापन


रेलवे ने समपारों को बंद करने के विकल्प का सर्वे कराया, जिसमें यह पाया गया कि अगर दोनों समपारों को सड़क मार्ग से जोड़ दिया जाए तो समपार के बंद होने से कोई कठिनाई नहीं होगी। साथ ही यह भी बताया गया है कि रेलवे बोर्ड की ओर से भी मानवरहित समपारों को बंद करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

16 गांव की छह हजार जनसंख्या होगी प्रभावित
बस्ती। दोनों मानवरहित समपार बंद होने के बाद अगर यातायात के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया तो 16 गांव के लगभग छह हजार की जनसंख्या प्रभावित होगी। जिन गांव के लोग प्रभावित होंगे, उनमें कीन्हा, बाघडीह, रैकवार सिकरी, सौरहा, इटबहरा, सिटकोहर, सुमही यादव पुरवा, टिढ़हरी, बभनगांवा कला, खजुहा, तेनुई, बरडाढ़, बुढ़ापार, पिकौरा, जगदीशपुर, सिधारीजोत सहित अन्य गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें