बस्ती। गोरखपुर में मेगा ब्लाॅक के चलते 15 ट्रेन निरस्त चल रही हैं। जबकि आधा दर्जन ट्रेन विलंब से हैं। यह स्थिति 6 दिन अभी जारी रहेगी। गोरखपुर कैंट यार्ड में रिमॉडलिंग एवं कुसम्हीं रेलवे स्टेशन में तृतीय रेलवे लाइन बनाने के लिए ब्लॉक दिए जाने से गोरखपुर-गोंडा लखनऊ के रास्ते जाने महानगर जाने वाली 15 महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें को 13 सितंबर तक रेलवे बोर्ड ने निरस्त कर दिया है। इसके चलते सुपर फास्ट वैशाली, बांद्रा, कुशीनगर एक्सप्रेस, कृषक व बाघ एक्सप्रेस विलंब संचालित हो रही है। इसके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। यह अलग बात है कि निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद ट्रेनों की रफ्तार गति पाएगी।
-
बीते तीन तथा 07 सितंबर को ट्रेन की स्थिति
ट्रेन नंबर नाम समय 04 सितंबर 05 सितंबर 06 सितंबर
12553 वैशाली एक्स 18.01 19.50 19.35 1.15 बजे रात
13019 बाघ एक्स 19.20 1.32 1.39 23.10 बजे रात
19038 बांद्रा एक्स. 18.35 22.40 22.30 21.20
15007 कृषक एक्स. 00.40 3.00 3.30 2.55
22537 कुशीनगर एक्स 18.50 19.50 18.50 20.20
यह हैं निरस्त
रक्सौल से आनंद बिहार एक्सप्रेस को 7 से 13 सितंबर तक
सत्याग्रह एक्सप्रेस,अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस,लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस,कामाख्या गोमती नगर एक्सप्रेस को छह से 12 सितंबर तक निरस्त किया गया है।
गोमती नगर कामाख्या एक्सप्रेस, बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस, गोमती नगर छपरा कचहरी एक्सप्रेस, दरभंगा अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन 11 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
छपरा मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन को 8 और 11 सितंबर को निरस्त रहेगी। लखनऊ-पाटिलपुत्र और पाटिलपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन 8, 9, 11 सितंबर को निरस्त रहेगी।
आम्रपाली एक्सप्रेस नौ और दस को निरस्त रहेगी।
गोरखपुर-गोंडा व गोंडा- गोरखपुर पैसेंजर 6 से 11 सितंबर तक निरस्त कर दिया गया है।
पूछताछ काउंटर पर भीड़, नहीं मिल पा रही जानकारी
ट्रेनों के निरस्त होने सहित अन्य जानकारी के लिए भी लोग भटकते नजर आए। पूछताछ काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी थी। लोग ट्रेनों की जानकारी पाने के लिए परेशान नजर आए। लोगों ने कहा कि सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसलिए जहां तहां भटकना पड़ रहा है। हालांकि डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेनों के संबंध में सूचना दी जा रही थी।
-
बोले यात्री
हाथरस जाने के लिए ट्रेन का सुबह से इंतजार कर रहे हैं। बताया गया है कि दिन में जो ट्रेन जाती थी वह निरस्त है। रात में ही ट्रेन मिल पाएगी। ऐसे में इंतजार करना मजबूरी है। रोडवेज गए थे वहां से कोई बस नहीं मिली।
-वीरेद्र सिंह, निवासी हाथरस
-
लखनऊ जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं, मगर यहां तो सुबह एक ट्रेन छूट गई, जिससे अब शाम को ही ट्रेन मिल सकेगी। पूछताछ पर बताया गया कि अधिकांश ट्रेन निरस्त चल रही है। इसका कारण गोरखपुर में पटरी का काम हो रहा है।
-बृजभूषण, निवासी पुरानी बस्ती
-
लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ने आए थे, मगर यहां तो कोई ट्रेन है ही नहीं। बस से यात्रा कठिन हो जाती है। ऐसे में अब वापस लौट रहे हैं। शाम को ही आएंगे।
-विवेक कुमार, नगर बाजार
दिल्ली के लिए यहां ट्रेन से यात्रा को आए थे, मगर आम्रपाली एक्सप्रेस निरस्त है। अब दूसरी ट्रेन शाम को ही मिलेगी। ऐसा बताया गया है। दिन भर यहां बैठकर ही बिताएंगे।
-राजकपूर, रूधौली