फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेल यातायात अस्तव्यस्त, सड़क पर बढ़ा बोझ

Thu, 17 Oct 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रोडवेज के गेट पर विभिन्न रूट पर जाने के लिए तैयार खड़ी बसें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। गोरखपुर के जगतबेला के पास मेगा ब्लाॅक के चलते रेल यातायात पटरी से उतर गई है। ऐसे में सारा दारोमदार सड़क यातायात पर आ गया है। रोडवेज की बसों के अलावा निजी ट्रेवेल एजेंसियों के लिए बड़ा अवसर है। बुधवार को रोडवेज पर लखनऊ, गोरखपुर जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रही।
पूर्वोत्तर रेलवे के डोमिनगढ़-जगतबेल के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य और डोमिनगढ़-गोरखपुर के बीच तीसरी लाइन के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग के चलते 14 अक्तूबर से मेगा ब्लॉक किया गया है।
विज्ञापन

इसके कारण पैसेंजर सहित कई एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त करते हुए कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। ट्रेनों के निरस्त होने व रूट डायवर्ट की वजह से यात्री सफर को लेकर काफी परेशान हो रहे हैं।
जिन यात्रियों को लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, दिल्ली, मुंबई, गुजरात आदि की यात्रा करनी है तो उन्हें बस्ती से 90 किमी दूर प्राइवेट वाहनों से गोंडा रेलवे स्टेशन जाना पड़ रहा है। इसी तरह देवरिया, भटनी, औड़िहार जंक्शन, मऊ, वाराणसी, छपरा, बिहार जाने वाले यात्रियों को 80 किमी दूर गोरखपुर या अयोध्या जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज पर बस के इंतजार में बैठे यात्री नारायण सिंह ने बताया कि वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली तक की यात्रा करनी है। लेकिन स्टेशन पर आने पर पता चला कि ट्रेन दूसरे रास्ते से जाएगी।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें