फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल संदेश यात्रा कप्तानगंज पहुंची

Fri, 04 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
कांग्रेस की नीतियों का बखान किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राहुल संदेश यात्रा के दूसरे चरण में कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के  रघुनाथपुर से जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय के नेतृत्व में यात्रा  निकाली गई। शुक्रवार को बेलभरिया जंगल, केशरई, तेनुई, टिनिच,  हलुआ, बभनान होते हुए दौलतपुर पहुंचकर जनसभा में बदल गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता के लिए मारा मारी का माहौल है। राजनीतिक दल  वायदे तो खूब कर रहे हैं किन्तु स्पष्ट नीति केवल कांग्रेस के पास है। पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि जब से गैर कांग्रेसी सरकारों का गठन प्रदेश में हुआ विकास  की गति रूक गई है। समय आ गया है कि 27 वर्ष बाद कांग्रेस की मजबूत वापसी  हो। पूर्व अध्यक्ष पं. राममिलन चर्तुवेदी ने कहा कि राहुल संदेश यात्रा का जिस प्रकार से गांव कस्बों में स्वागत हो रहा है उससे तय  है कि मतदाता बड़े बदलाव का मन बना चुके हैं। जगनरायन आर्य, नर्वदेश्वर शुक्ल, सोमनाथ  पाण्डेय, भवानी प्रसाद याद,  मीना पाण्डेय, डा. दीपेन्द्र, आदि ने संबोधित  किया। उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने बताया कि  राहुल संदेश यात्रा में नरेन्द्र श्रीवास्तव, रामजी मिश्र, पप्पू सिंह,  दिनेश पाण्डेय, हरिवंश, काली प्रसाद, केशवराम वर्मा के साथ ही अनेक  कांग्रेसजन उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें