फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्टेडियम में दौड़ ट्रैक के समतलीकरण का काम पूरा

Sat, 04 Nov 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मैदान को किया जा रहा तैयार। संवाद
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- छह नवंबर से शुरू होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
- 12 टीमों ने प्रतिभाग के लिए किया है आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन छह नवंबर से होगा। स्टेडियम में प्रतियोगिता की तैयारियों चल रही है। ग्राउंड को खिलाड़ियों के मुफीद बनाने की तैयारी चल रही है। दौड़ ट्रैक के समतलीकरण का कार्य शुक्रवार को किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद कुमार जायसवाल ने बताया कि छह से नौ नवंबर तक स्टेडियम में बालिका वर्ग की एथलेटिक्स व हैंडबाल, बालक वर्ग की वालीबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता होनी है। बताया कि प्रतियोगिता की तैयार चल रही है। विभिन्न खेलों में अब तक 12 टीमों के आवेदन प्राप्त हुए। शुक्रवार को हमने ग्राउंड की पड़ताल किया तो परिसर में खिलाड़ी, प्रशिक्षक व कीड़ा अधिकारी एथलेटिक्स ट्रैक दुरुस्त करते मिले। ट्रैक का मानक के अनुसार व्यवस्थित कर प्रशिक्षु एथलेटिक्स को दौड़ा कर उसके समतलीकरण की जांच चल रही थी। पूछने पर क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि दौड़ में मैदान पर उछाल नहीं होनी चाहिए। यदि दौड़ते समय मैदान में कहीं उछाल है तो इससे खिलाड़ियों का संतुलन बिगड़ जाता है और वह गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें