बस्ती। सामूहिक विवाह योजना के तहत बहुओं को दिए गए उपहार में कीमियागीरी का आरोप लगाया जा रहा है। पंडाल में ही उपहार में दिए गए चांदी के बिछुआ की जांच कराई तो उसमें कीमियागीरी पाई गई। इसे लेकर पंडाल में मौजूद डीएम रवीश कुमार से सवाल किए गए। विश्व हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने डीएम से कहा कि वधुओं को दिए गए उपहार की गुणवत्ता ठीक नहीं है। कई बैग के चेन खराब हैं, बिछुआ में चांदी की मात्रा सिर्फ 40 प्रतिशत है। अन्य सामान की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। जबकि सरकार की ओर ब्रांडेड सामान दिए जाने का निर्देश दिया गया है। किसी ने खुलकर कोई एतराज नहीं किया। मगर इस बात की भनक हिंदू नेताओं को लग गई। वे लोग प्रशासन पर सरकार को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाने लगे। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष ने परिसर में ही मौजूद जिलाधिकारी से एतराज जताया। इस पर डीएम ने कहा कि ठीक है जांच करा लेंगे। सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब टिप्पणियां की जा रही हैं। सं