परशुरामपुर विकास क्षेत्र के रिधौरा में दांव आजमाते पहलवान।
गोंडा की शिवानी ने श्रावस्ती की नीरा को दी शिकस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिधौरा में गणतंत्र दिवस पर दंगल का आयोजन हुआ। रिधौरा निवासी रजत सिंह ने बताया कि कई सालों से गणतंत्र दिवस पर दंगल का आयोजन हो रहा है। इसमें महिला वर्ग से गोरखपुर रानी मौर्य ने बहराइच की प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी विश्वकर्मा को शिकस्त दी। गोंडा की शिवानी पांडेय ने श्रावस्ती की नीरा को शिकस्त देकर पांच हजार का पुरस्कार जीता। पुरुष वर्ग में हनुमानगढ़ी के बाबा नगेंद्र दास व सिकंदरपुर के पन्नालाल यादव से मुकाबला हुआ। तमाम दांव पेंच के बाद यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। राजस्थान के कल्लू व बहराइच के अरविंद की बीच मुकाबला हुआ। जिसमें बहराइच के कल्लू ने बाजी मारी। अयोध्या के सर्वेश व गोरखपुर के सर्वेश के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। मौके पर आयोजक सुरेंद्र सिंह, विनय कुमार मिश्र मोनू, रितिक सिंह, रमेश सिंह, रजत गुप्ता, वैभव मिश्र, रवि पांडेय आदि मौजूद रहे।