बस्ती। पुरवी हवा के कारण शुक्रवार को दिन में उमस भरी गर्मी से राहत रही। सुबह से ही हवा तेज के कारण बादल उमड़ते रहे और सूर्य की लुकाछिपी चलती रही। धूपछांव की स्थिति होने कारण मौसम सुहाना बना रहा। शनिवार को भी गर्मी से राहत संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
जिले में ऑरेंट अलर्ट जारी होने के बाद उमस भरी गर्मी से बृहस्पतिवार तक लोग खासे परेशान दिखे। लेकिन, शुक्रवार को पुरवी हवाओं ने तपिश और उमस से लोगों को काफी राहत दिलाया। हालांकि हवा तेज होने के कारण लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने जाने में कठिनाइयां का सामान करना पड़ा। लेकिन गर्मी से मिली राहत लोगों के चेहरे पर साफ दिखी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है। पुरवी हवा के कारण शनिवार को भी गर्मी से काफी हद तक राहत रहेगी।