फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कृषि विज्ञान केंद्र में लगा दलहन-तिलहन, मक्का मेला

Sat, 27 Sep 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया में शुक्रवार को दलहन-तिलहन, मक्का मेला व उत्पाद प्रदर्शनी लगी। उद्घाटन गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने किया। उन्होंने प्रदर्शनी में किसानों की ओर से प्रदर्शित सब्जियां, आम, अमरुद, कटहल, जैव उत्पाद, काला नमक, मोटे अनाज आदि का अवलोकन किया। कहा कि किसान प्रचलित तकनीक अपनाकर आय बढ़ा सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र से तकनीकी जानकारी लेकर तिलहन व मक्का की खेती करके आय बढ़ाई जा सकती है। विधायक हर्रैया के प्रतिनिधि पं. सरोज मिश्र ने मक्का (मोटे अनाज) की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। मेले में 325 किसानों ने हिस्सा लिया। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लिया। सांसद प्रतिनिधि गुलाब सोनकर ने बंजरिया फार्म पर वाटर कूलर देने का आश्वासन दिया। परियोजना निदेशक डॉ. राजेश कुमार, संयुक्त निदेशक कृषि श्री राम बचन कन्नौजिया, उपनिदेशक (कृषि) अशोक कुमार गौतम, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ,जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्या, भूमि संरक्षण अधिकारी कृषि डॉ. राजमंगल चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें