बनकटी/रुधौली। समाधान दिवस पर लालगंज में शनिवार को एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुना। एसपी से थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह को निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याएं गंभीरता पूर्वक सुनकर गुणवत्ता परक निस्तारण करें। इसमें शिथिलता अक्षम्य होगी।
एसपी ने सबसे पहले फरियादियों के लिए कुर्सी मंगवाया और उन्हें बैठाते हुए कहा कि इत्मिनान से अपनी समस्याएं बताएं। अधिकांश शिकायतों पर हलका लेखपाल और बीट अफसर को निस्तारण करने के लिए मौके पर भेजा। एसपी ने मातहतों को हिदायत दिया कि आबादी व निजी भूमि पर विवाद के मामले में बिना राजस्वकर्मियों के हस्तक्षेप न करें। कहा कि फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार प्रदर्शित करें ताकि पुलिस के प्रति उनके मन में किसी प्रकार का संदेह न रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार केसरीनंदन त्रिपाठी ने फरियादियों से समस्याएं सुना।