बस्ती। उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस आशय के निर्देश सीडीओ डाॅ. राजेश कुमार प्रजापति ने दिए हैं। वह मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक कर रहे थे।
उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल पर विभागवार लंबित शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि अगस्त में कुल 1216 प्रकरण ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 1120 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है। 40 आवेदनपत्र अस्वीकृत कर दिए गए हैं। 9 आवेदनों पर आपत्ति लगी है। 47 आवेदन विभागों में विचाराधीन है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद- एक उत्पाद, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एवं अन्य रोजगारपरक योजनाओं की भी समीक्षा की।
इस मौके पर उपायुक्त उद्योग हरेंद्र कुमार, चैंबर आफ इंडस्ट्री के महासचिव एचसी शुक्ला, आईडीए के अध्यक्ष अनिल सिंह रैकवार, लीड बैंक मैनेजर आरएन मौर्या आदि मौजूद रहे। संवाद