फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। किसान की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को भाकियू लोक शक्ति गुट ने रामनगर ब्लाॅक परिसर में पंचायत लगाई। ब्लॉक अध्यक्ष मौलाना हासिम अली ने कहा कि समस्याओं से घिरे किसानों को शासन प्रशासन राहत देने की मूड में नजर नहीं आ रहा है। ग्राम पंचायत नकथर में दुर्गा मंदिर से विश्राम के घर तक स्थित खडंजा खराब हो गया है, जिससे आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में तमाम पात्र परिवार आवास योजना से वंचित हैं। उन्हें आवास दिलाने के लिए अफसर प्रयास नहीं कर रहे हैं। किसानों ने बीडीओ रमेश दत्त मिश्र को ज्ञापन दिया। मौके पर उदयराज, जुगुन, रामहित, सफायत अली, संतराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें