बस्ती। भाजपा जिला कार्यालय बस्ती में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम हुआ। इस दौरान क्षेत्र से आए तमाम फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। यह जनसुनवाई मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र और जिला महामंत्री प्रेम प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में संपन्न हुई। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस वर्चुअल मीटिंग में जिले के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और सरकार की नीतियों व विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष प्रत्युष विक्रम सिंह, वीरेंद्र गौतम, अखंड प्रताप सिंह, दिलीप पांडेय आदि जुड़े रहे।