बस्ती। न्यायालय के आदेश पर रुधौली पुलिस बीएनएसएस की धारा 84 की कार्रवाई करने के लिए सोमवार को दुधराक्ष गांव पहुंची। यहां लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी इरशाद के घर पर विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी अधिनियम के आदेश पर नोटिस चस्पा किया गया। लाउडस्पीकर से डुग्गी-मुनादी कराई गई। बताया गया कि आरोपी 31 अक्तूबर को सुबह 10 बजे तक न्यायालय के समक्ष अनिवार्य रूप से उपस्थित हो। यदि निर्धारित समय के भीतर आरोपी न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो नियमानुसार उसकी संपत्ति की कुर्की आदि की अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद