बस्ती। केडीसी एवं महिला पीजी कॉलेज समेत आधा दर्जन शैक्षिक संस्थाओं के संस्थापक पं. शिवहर्ष उपाध्याय की 45 वीं पुण्यतिथि 31 जुलाई को मनाई जाएगी। किसान शिक्षा समिति के संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पूर्वांचल के मालवीय कहे जाने वाले स्व. उपाध्याय की जयंती पर सुबह 8 बजे शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा। दिन 2.30 बजे से उनकी प्रतिमा के समक्ष सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया है। इसके बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम शाम 6 बजे से किया जाएगा। संवाद