बस्ती। यूपी-112 पीआरवी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों की सोमवार को पुलिस लाइंस सभागार में गोष्ठी की गई। सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग व जनपद के रिस्पान्स टाइम, कालर की संतुष्टि में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया गया। गोष्ठी के दौरान आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पीआरवी कर्मियों को लगातार गश्त करने, सजग एवं सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया। महत्वपूर्ण स्थानों व्यापारिक प्रतिष्ठानों, बैंको, एटीएम आदि के आस पास सघन एवं प्रभावी गस्त कराने को कहा गया। संवाद