फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मोटे अनाज से पौष्टिक व्यंजन का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती की ओर से निकरा परियोजना के तहत मोटे अनाज (श्री अन्न) के मूल्य संवर्धन एवं प्रसंस्करण पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। ग्रामीण महिलाओं और किसानों को मोटे अनाज से पौष्टिक खाद्य पदार्थ तैयार करने और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मोटे अनाज के लड्डू, सांवा चावल की खीर, नमकीन सहित विभिन्न व्यंजन बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता, स्वच्छता, पैकेजिंग, भंडारण और विपणन के तरीके बताए गए। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. पीके मिश्रा ने श्री अन्न की खेती को किसानों की आय बढ़ाने में उपयोगी बताया। डॉ. वीबी सिंह ने उन्नत किस्मों और बीज उत्पादन, डॉ. प्रेम शंकर ने फसल सुरक्षा तथा हरिओम मिश्रा ने उत्पादन तकनीक और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन की जानकारी दी। डॉ. अंजलि वर्मा ने पोषण महत्व, खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन के बारे में बताया। समापन पर प्रतिभागियों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण आधारित छोटे उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें