टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के अजगैवा जंगल के पंचायत भवन पर प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों को घरों पर सोलर पैनल लगवाने और योजना से मिलने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी ने की। योजना से जुड़े राम आज्ञा चौधरी ने कहा कि सरकार सस्ती बिजली उपलब्ध कराने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। आदर्श सिंह, शिवम चौधरी, सचिन शुक्ल, अवधेश त्रिपाठी, जटाशंकर पांडेय, ध्रुव पांडेय, लल्लन चौधरी, पप्पू चौधरी, अंबिका चौधरी, रामराज पांडेय व जगदीप त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद