बस्ती। जिले में कार्यरत सीएचओ लंबित भुगतान को लेकर बृहस्पतिवार से ऑनलाइन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स उत्तर प्रदेश के बैनर तले किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष प्रवेश पटेल एवं महामंत्री निरंकुश शुक्ला के नेतृत्व में सभी सीएचओ शामिल हैं। कहा कि दो महीने का वेतन, आठ महीने का पीबीआई व अन्य भुगतान लंबित हैं। लगातार भुगतान न होने के कारण सीएचओ को गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ऑनलाइन कार्य एनसीडी स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड, ई-संजीवनी, टीबी स्क्रीनिंग, आदि पोर्टल आधारित कार्यों का बहिष्कार किया।