कप्तानगंज (बस्ती)। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बृहस्पतिवार को हिंदूवादी नेताओं ने ओझागंज चौराहे पर बांग्ला देश के अंतरिम सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। हिंदुवादी नेता वरुण तिवारी ने कहा कि अगर हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं हुआ तो वह लोग सड़कों पर सभी संगठनों के साथ एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर महेश दुबे, पप्पू ओझा, सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद