टिनिच में रास्ते को लेकर प्रदर्शन करते लोग- संवाद
टिनिच। टिनिच रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो तक जाने वाले रास्ते को बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बुधवार को अजय सिंह, संजू, चंदर, विनोद कुमार, अख्तर, मोहम्मद अहमद, बसकला, कलावती, सकिना आदि ने निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल के पास प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि इस रास्ते से गांव के लोग बस्ती गोरखपुर जाने के लिए स्टेशन पर आसानी से पहुंच जाते थे। बाउंड्रीवाल बना देने से दो किलोमीटर घूम कर स्टेशन पहुंच पाएंगे। समाज सेवी अभिशेष सिंह का कहना है वर्षों से लोग इसी रास्ते से स्टेशन जाते थे। चहारदीवारी बनने के बाद आवागमन बंद हो जाएगा। संवाद